निर्वाचन आयोग पहुंचा समूचा विपक्ष, चुनाव से पहले आम बजट पर रोक लगाने की मांग

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। इस साल पांच राज्यों में 4 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक तीन दिन पहले संसद में पेश होने वाले आम बजट को लेकर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

समूचा विपक्ष का आरोप है कि इसके माध्यम से लोक लुभावनी घोषणाएं करके भाजपा मतदाताओं को अपनी तरफ लुभा सकती है। कांग्रेस, बसपा, जदयू, राजद, सपा समेत समूचा विपक्ष गुरुवार(5 जनवरी) को 11 बजे निर्वाचन अयोग के दफ्तर पहुंचे और इस पर रोक लगाने की मांग की।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने दिया हलफनामा, कहा- हैक नहीं हो सकती EVM

निर्वाचन आयोग से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल की नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि एक फरवरी को बजट पेश करने पर रोक लगाई जाए।

इसे भी पढ़िए :  सेना में महिलाओं की लड़ाकू भूमिका पर होगा विचार- सीतारमण

उन्होंने कहा कि यदि सरकार 31 जनवरी से संसद सत्र बुलाती है तो विपक्ष को इस पर किसी भी प्रकार का एतराज नहीं हैं, लेकिन आम बजट 8 मार्च के बाद ही पेश किया जाए ताकि सरकार को मतदाताओं को लुभाने का कोई मौका ना मिले।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कहा- सपा की साइकिल तो पहले ही पंक्चर थी, कल अख‍िलेश ने एक पहिया भी निकालकर फेंक दिया

आगे पढ़ें, शिवसेना भी विपक्ष के साथ

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse