निर्वाचन आयोग पहुंचा समूचा विपक्ष, चुनाव से पहले आम बजट पर रोक लगाने की मांग

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

विपक्षी दलों के अलावा भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी गुरुवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बजट पेश करने की इजाजत नहीं दें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बजट का इस्तेमाल वोटरों को लुभाने के लिए कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- सरकार देगी विजय माल्या को भारत रत्न

विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का बचाव करते हुए सवाल किया कि अगर राजनीतिक पार्टियां दावा करती हैं कि नोटबंदी एक अलोकप्रिय फैसला है तो उन्हें बजट से डर क्यों होना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बजट को टालने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसे 1 फरवरी को ही पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग ने 4 फरवरी से 8 मार्च तक एग्जिट पोल पर बैन लगाया
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse