अमित शाह ने कहा देश में अच्छे दिन आ गए, लोग महसूस कर सकते हैं

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी ने जो अच्छे दिन का वादा किया था, वे आ गए हैं और 2014 से कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में मिले शानदार जनादेश दर्शाते हैं कि तेज गति से देश के विकास से लोग प्रभावित हैं। शाह ने ओडिशा की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन कहा, ‘‘अच्छे दिन आ गए हैं और कई लोग इसे महसूस कर सकते हैं। भाजपा 2014 में केंद्र की सत्ता में आयी थी और उसके बाद वह सभी चुनावों में विजयी रही है। कई राज्यों में लोगों ने उसे विधानसभा चुनावों में शानदार जनादेश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में 500 और 2000 के नए नोटों पर लगा प्रतिबंध

Click here to read more>>
Source: INDIA TV