देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार ‘राम जेठमलानी’ ने लिया वकालत से संन्यास

0
सुप्रीम कोर्ट

देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार ‘राम जेठमलानी’ ने सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वकालत से संन्यास’ की घोषणा की हैं। जेठमलानी 75 साल से ज़्यादा समय से वकालत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  SC में विजय माल्या अवमानना के दोषी करार, 10 जुलाई तक कोर्ट में पेश होने का आदेश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इस कार्यक्रम में जेठमलानी ने कहा, “मैं जस्टिस मिश्रा को बहुत पसंद करता हूँ। लेकिन अफ़सोस है कि अब जब वो चीफ जस्टिस बने हैं, तब मैं उनके सामने पेश नहीं हो सकूंगा। मैंने रिटायर होने का फैसला किया है।”

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न मर्डर: बॉम्बे HC ने ऑगस्टीन पिंटो-ग्रेस पिंटो को एक दिन की राहत, अगली सुनवाई कल

हालांकि, जल्द ही 94 साल के होने जा रहे जेठमलानी ने संकेत दिए कि वो निष्क्रिय होकर नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, “मैं राजनीति में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना चाहता हूँ। मुझसे कानूनी सलाह मांगने वाले वकीलों के लिए मैं उपलब्ध रहूंगा।”

इसे भी पढ़िए :  दूध में मिलावट करने वालों को अब होगी उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

Click here to read more>>
Source: ABP News