ग्लोबल रैंकिंग में भारत है दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश, पाकिस्तान को मिला 13वां स्थान

0
भारत
फाइल फोटो
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

विश्वभर की सेनाओं पर विश्लेषण करने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायर पॉवर ने सशस्त्र बलों की ताजा ग्लोबल रैंकिंग में भारत को चौथे स्थान दिया है वहीं पाकिस्तान को इस लिस्ट में पाकिस्तान को 13वां स्थान मिला है। अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर है दूसरे पर रूस और तीसरे पर चीन की सेना आती है। जबकि फ्रांस को इस लिस्ट में भारत से एक स्थान नीचे यानि कि पांचवे स्थान पर जगह मिली है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा विवाद बना राजनीतिक अखाड़ा, देखिए किसने लिया कपिल का पक्ष और किसने कहा छोड़ दो मुंबई ? cobrapost news room live

 

ग्लोबल फायरपॉवर वेबसाइट 50 फैक्टर्स के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। इसमें रक्षा बजट, जनबल और देश के पास मौजूद सैन्य उपकरण को देखा जाता है, जिसमें हथियारों की श्रेणी, सैन्य लचीलापन और प्राकृतिक संसाधन भी शामिल होते हैं। हालांकि इस रैंकिंग में परमाणु क्षमता का ध्यान रखा गया है, पर इसे काउंट नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 16 की मौत कई श्रद्धालु घायल

 

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, भारत का रक्षा बजट 51,000,000,000 डॉलर का है। उसके पास 4,426 टैंक, तीन एयरक्राफ्ट/हेलीकॉप्टर कैरियर और 2,102 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं नौसेना की ताकत के रूप में 295 जहाज हैं। साथ ही सीमा पर 1,325,000 जवान तैनात हैं।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष ने मीरा कुमार को बनाया अपना उम्मीद्वार

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse