जापान के समुद्र तट पर अमेरिकी नौसेना का एक युद्धक जहाज फिलीपींस के एक व्यापारिक जहाज से टकरा गया। इस हादसे में नौ सेना के दो जवान घायल हो गए और 7 लापता हैं। घायलों को जापान की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमेरिकी नौसेना ने बताया कि यूएसएस फिट्जगेराल्ड योकोसुका से 56 नौटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में फिलीपींस के एक व्यापारिक जहाज से टकरा गया। इसके बाद अमरीकी जहाज के मध्य और दाहिनी आेर भारी नुकसान हुआ है।
हालांकि अमेरिकी नौसेना का यह भी कहना है कि जापान हेलिकॉप्टर की मदद से एक नौसैनिक को बचाने में मदद कर रहा है। इससे पता चलता है कि दोनों जहाजों के बीच टक्कर काफी जोरदार रही है। इसकी वजह से नौसैनिकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए सतह पर ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका के युध्दपोथ को भारी नुकसान हुआ है। जहाज के कंट्रोल टॉवर के आगे का हिस्सा बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी ओर एसीएक्स क्रिस्टल को बहुत कम नुकसान हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों जहाजों के टकराने की वजह से हुई क्षति के चलते फिट्जगेराल्ड में पानी भर गया।
154 मीटर लंबे फिट्जगेराल्ड की तैनाती योकोसुका में है यह टोकियो और योकोहामा के दक्षिण में है और यह प्रशांत महासागर और जापान सागर में अपनी सेवाएं देता है। मरीन ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक एसीएक्स क्रिस्टल 222 मीटर लंबा कॉमर्शियल कंटेनर जहाज है, जो टोकियो जा रहा था।