नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने लिखी पीएम मोदी को चिट्टी, पढ़िए – क्या सलाह दी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब सीएम अखिलेश यादव भी नोटबंदी पर सामने आ गए हैं। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली को चिट्ठी लिखकर नोटबंदी की समय सीमा बढ़ाने की अपील की है। जी हां अखिलेश की मोदी से अपील है कि 30 नवंबर तक इन पुराने नोटों को चलने दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरियों के ये 10 स्लोगन देखकर किसी भी हिंदुस्तानी को गुस्सा आ जाएगा

इस चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि अब भी बहुत बड़ी आबादी बीमारियों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर है। ऐसे में 8 नवंबर को अचानक 500 और 1000 के नोटों का चलन बंद किए जाने से खासकर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। कई मरीजों के लिए यह स्थिति जानलेवा भी हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से 15 लाख लोगों को गंवानी पड़ी नौकरियां- सर्वे

अखिलेश की चिट्ठी का मजमून

अखिलेश ने अपनी चिट्ठी में कहा कि ‘आपसे अनुरोध है कि आप तत्काल हस्तक्षेप करके निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और दवा की दुकानों में 500 और 1000 रुपये के नोटों की स्वीकार्यता कम से कम 30 नवंबर तक बढ़ाने के आदेश दें, ताकि नए नोटों की उपलब्धता की स्थिति सामान्य होने तक गरीबों और आम जनता को कम से कम चिकित्सा एवं उपचार के लिए परेशान ना होना पड़े.’

इसे भी पढ़िए :  वेंकैया नायडू होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, गोपाल कृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के इस फैसले का सपा और बसपा जैसी प्रमुख पार्टियां पहले ही आलोचना कर चुकी हैं।

अगले स्लाइड में पढ़ें – नोटबंदी पर केन्द्र सरकार के फैसले की कैसे आलोचना कर रहे हैं विपक्षी दल 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse