CD कांड में चौतरफा घिरे केजरीवाल, कांग्रेस-बीजेपी ने एक स्वर में मांगा इस्तीफा

0
सेक्स स्कैंडल

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों विरोधी पार्टियां किसी खास बात को लेकर एकमत हो जाएं, लेकिन अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर, दोनों विरोधी पार्टियां एक सुर में ताल से ताल मिलाकर उनसे इस्तीफे की मांग कर रही हैं। दरअसल मुद्दा है आप सरकार के महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की कथित सेक्‍स सीडी सार्वजनिक होने का। जिसके सामने आने के बाद केजरीवाल ने तुरंत एक्शन लेते हुए संदीप शर्मा को पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन विरोधियों को उनकी टांग खिंचाई का एक सुनहरा मौका मिल गया। अब चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी..दोनों पार्टियां एक सुर में केजरीवाल से उनकी इस्तीफा मांग रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  सारकोजी ने दोबारा फ्रांस के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा की

क्या कहना है बीजेपी का ?

दिल्ली में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से अपने मंत्रियों के बड़े नैतिक पतन की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए त्यागपत्र की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि महिला कल्याण मंत्री ने खुद ही महिलाओं को सेक्स स्कैंडल मे फंसाकर अनैतिकता की सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया जल्दी कार्यवाही करने पर बिना शर्म अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। महिलाओँ का शोषण करनेवाले महिला कल्याण मंत्री सहित सभी भ्रष्ट मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को बड़ा झटका,दिल्ली हाई कोर्ट ने 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द की

क्या है कांग्रेस की मांग ?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ऐसे लोगों को मंत्री किसने चुना गया है? और अब जब ऐसे लोग पकड़े जा रहे हैं तो केजरीवाल उन्हें हटाने का क्रेडिट ले रहे हैं। माकन ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी के 6 में से 3 मंत्री दागी साबित हुए हैं, फर्जी डिग्री, करप्शन और अनैतिक काम में संलिप्त रहने वालों को मंत्री किसने बनाया? माकन ने केजरीवाल से यह भी पूछा कि आखिर क्या मजबूरी है जिसकी वजह से केजरीवाल ने फर्जी डिग्री वाले और करप्शन वाले लोगों को पार्टी से नहीं निकाला है। अब क्या केजरीवाल संदीप कुमार पर भी फौरी कार्रवाई के बाद चुप बैठ जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की सड़कों पर हो रहा पानी का छिड़काव, जल्द मिलेगी राहत