बांग्लादेश से 5 संदिग्ध आतंकवादी भारत की सीमा में घुसे

0

खबर आ रही है कि कम से कम 5 बंग्लादेशी आतंकवादी भारत की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। ये सारे आतंकवादी बंग्लादेश के आतंकवादी संगठन जमात ऊल मुजाहिदीन के सदस्य है। इन पांचों की लिस्ट बंग्लोदेश की आर्म फोर्सेज ने भारतीय अधिकारियों को हैंड ओवर कर दिया है।
तीन दिन पहले ही बंग्लादेश की सशस्त्र बल ने 68 गुमशुदा लोगों की लिस्ट जारी की थी। इन गुमशुदा लोगों की उम्र 15 – 40 के बीच है। आशंका है कि इन्हीं गायब लोगों में से 5 लोग भारत की सीमा में खतरनाक इरादे से घुसे हैं।
सीमा से सटे राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जन धन योजना पर मोदी सरकार राष्ट्र को मूर्ख बना रही है: कांग्रेस