सेक्स स्कैंडल में फंसे AAP के मंत्री, सीडी मिलने पर केजरीवाल ने किया बर्खास्त

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की कथित गड़बड़ियों का ब्योरा वाली ‘आपत्तिजनक’ सीडी मिलने के बाद बुधवार(31 अगस्त) को एक आकस्मिक कदम के तहत उन्हें बर्खास्त कर दिया।

मंत्री को बर्खास्त करने का फैसला एक उच्च स्तरीय बैठक में किया गया, जहां शीर्ष आप नेता मौजूद थे। दिल्ली सीएम और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आपत्तिजनक सीडी मिलने की पुष्टि करते हुए संदीप कुमार की बर्खास्तगी की जानकारी दी है।

दिल्ली की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा भूचाल देखने को मिला, जब केजरीवाल सरकार के मंत्री संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल में फंसने की बात सामने आई। एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक मंत्री संदीप कुमार से संबंधित आपत्तिजनक सीडी उन तक बुधवार शाम को करीब 5 बजे पहुंची। इसके बाद न्यूज चैनल ने रात 8 बजे के करीब केजरीवाल से संपर्क साधा। केजरीवाल ने रात 8:30 बजे मंत्री को बर्खास्त कर दिया।

34 वर्षीय संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। संदीप इंडिया अगेंस्ट करप्शन कैंपेन के समय केजरीवाल के संपर्क में आए थे। पेशे से वकील संदीप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार चार बार विधायक रहे जय किशन को 2012 में भारी अंतर से हराया था।

इसे भी पढ़िए :  30 साल पहले एक साथ थे जाधव और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर

केजरीवाल ने इस फैसले की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक ‘सीडी’ मिली। आप सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए प्रतिबद्ध है। उससे समझौता नहीं किया जा सकता। तत्काल प्रभाव से उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।’’ सूत्रों ने बताया कि सीडी में कुमार की कुछ गड़बड़ियों का ब्योरा है जो केजरीवाल को मंजूर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, पार्टी की मान्यता रद्द करने की चेतावनी को अदालत में देंगे चुनौती