कोयला घोटाला: अदालत ने नवीन जिंदल को विदेश जाने की अनुमति दी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जिंदल के अलावा सीबीआई ने पूर्व कोयला राज्यमंत्री दसारी नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता तथा 11 अन्य के खिलाफ झारखंड में अमरकोंडा मुर्गादंगल कोयला ब्लाक के जिंदल स्टील एंड पावर लि. तथा गगन स्पॉन्ज आयरन प्राइवेट लि. को आवंटन में कथित अनियमितताओं के लिए आरोपपत्र दायर किया था।

इसे भी पढ़िए :  तीन तलाक पर महाबहस : SC ने पूछा क्या महिला को मिल सकता है तीन तलाक को ना कहने का अधिकार ?

इस मामले में अन्य आरोपियों में जिंदल रीयल्टी प्राइवेट लि. के निदेशक राजीव जैन, जीएसआईपीएल के निदेशक गिरीश कुमार सुनेजा और राधाकृष्ण सर्राफ, सौभाग्य मीडिया लि. के प्रबंध निदेशक के रामकृष्ण प्रसाद और चार्टर्ड अकाउंटेंट ज्ञान स्वरूप गर्ग शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं। साथ ही इस मामले में पांच कंपनियां जेएसपीएल, जिंदल रीयल्टी प्राइवेट लि., गगन इन्फ्राएनर्जी लि. , सौभाग्य मीडिया लि. तथा न्यू दिल्ली एक्जिम प्राइवेट लि. भी आरोपी हैं।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो: 500वें टेस्ट मैच के मौके पर एकसाथ दिखे टीम इंडिया के 'एवरग्रीन' कप्तान

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse