इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक की नई चाल: भारत से तोड़ेगा रिश्ता, मलेशिया में बनाएगा आशियाना

0
जाकिर नाइक

आतंकी गतिविधियों में लिप्त माने जाने वाले वांटेड इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक अब मलेशिया की नागरिकता हासिल करने के फिराक में है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA जाकिर की तलाश में है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक NIA के इंटरपोल में जाकिर नाइक के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस (अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट) के लिए अपील करने के बाद से वो लगातार अपना ठिकाना बदलता आ रहा है। अब खबर है कि जाकिर नाइक भारत से रिश्ता तोड़कर मलेशिया में बसने की फिराक में है। इसके लिए उसने मालेशियाई नागरिकता के लिए अर्जी भी लगाई है।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालूंगा: ट्रंप

सूत्रों के मुताबिक आंतकवाद और धनशोधन से जुड़े मामलों में आईएनए द्वारा वांछित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक मलेशिया की नागरिकता चाह रहा है। इससे पहले भी मीडिया में जाकिर नाइक को सऊदी अरब की नागरिकता मिलनें की खबरों आई थी, लेकिन जाकिर नाइक ने इस बात खंड़न किया था।

इसे भी पढ़िए :  गोरक्षा : 3 साल में 23 मुस्लिमों की हत्या, पूरी रिपोर्ट पढ़कर चौंक जाएंगे

51 साल के जाकिर नाइक पिछले साल गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत छोड़कर विदेशा चले गये थे, क्योंकि ढाका आतंकवादी हमले के कुछ हमलावरों ने दावा किया था कि वे नाइक से प्रेरित थे। ढाका हमले के बाद NIA ने नाइक और उसके संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था ।

इसे भी पढ़िए :  रोहित वेमुला ने गौरक्षकों को बताया था देश के लिए खतरा, आतंकवादियों से की थी तुलना

गौरतलब है कि नाइक के खिलाफ NIA रेड कॉनर नोटिस जारी करवाने की तैयारी करवा रही थी। सूत्रों के अनुसार NIA ने इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखने की तैयारी कर ली थी। ताकि नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सके। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद नाइक को विदेश से गिरफ्तार किया जा सकता है।