हार्ट ऑफ एशिया आज से शुरू, पीएम करेंगे सम्मेलन की अगुआई, पाक विदेशमंत्री भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे पंजाब

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अनुपस्थिति में वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। सुषमा बीमार चल रही हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब स्थित अमृतसर में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पंजाब में भारत-पाक सीमा पर कड़ी चौकसी की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में AAP नेता कुमार विश्वास पर FIR दर्ज

सम्मेलन में पाकिस्तान के पीएम नवाज़ पीएम नवाज़ शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज पाकिस्तान की तरफ से हिस्सा लेंगे। आपको बता दें उरी अटैक के जवाब में भारत की तरफ से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का सम्मेलन में भाग लेने की उम्मीद कम ही की जा रही थी। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के दरमियां तनाव खाफी बढ़ गया था। हालांकि सरताज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे लेकिन दोनों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी।

इसे भी पढ़िए :  मोदी के करीबी ने कहा, शाह के करीबियों को पहले से ही थी नोटबंदी की जानकारी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse