हार्ट ऑफ एशिया आज से शुरू, पीएम करेंगे सम्मेलन की अगुआई, पाक विदेशमंत्री भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे पंजाब

0
हार्ट ऑफ एशिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज से अमृतसर में छठे मंत्री स्तरीय हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन की शुरुआत होगी। सम्मेलन में चौदह देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे। ये सम्मेलन अफगानिस्तान पर इस्तांबुल प्रक्रिया का हिस्सा है। सम्मेलन की शुरुआत पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव में हार पर राहुल बोले- संगठन में बदलाव को तैयार, बीजेपी पर जमकर बरसे

प्रधानमंत्री शनिवार शाम को अमृतसर पहुंचेगे और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। सरताज अजीज रविवार को इस सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। अजीज की अमृतसर यात्रा से पहले भारत ने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सीमापार आतंकवाद की निरंतरता को नई सामान्य स्थिति के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेगा। भारत ने स्पष्ट किया कि निरंतर आतंकवाद के माहौल में वार्ता नहीं हो सकती। भारत ने उरी में सैन्य ठिकाने पर हमले के बाद पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने करने का आह्वान किया था और हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में उसी दिशा में अपना प्रयास जारी रख सकता है। अक्तूबर में गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद की जननी करार दिया था।

इसे भी पढ़िए :  फिर फूटा स्वामी बम, चिदम्बरम के 21 गुप्त खातों की जानकारी की सार्वजनिक, कार्यवाई ना करने पर वित्त मंत्रालय पर भी भड़कें

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse