दिल्ली पुलिस के कमिश्नर आलोक वर्मा होंगे सीबीआई के नए चीफ

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

खबरों की मानें तो पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में वर्मा के नाम पर समिति के सदस्य कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आपत्ति जताई थी, उनका कहना था कि आलोक वर्मा को इससे पहले सीबीआई में काम करने का कोई अनुभव नहीं है। पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे एस खेहर चयन समिति में शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  महिला आयोग और दिल्ली पुलिस में ठनी तलवार, DCW ने कमिश्नर को नोटिस भेजकर किया पलटवार

गौरतलब है कि सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा दिसंबर में अपने पद से रिटायर्ड हो गए। उनके स्थान पर गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को अस्थायी तौर पर सीबीआई का चीफ बनाया गया था। लेकिन अब आलोक वर्मा के रूप में सीबीआई को अपना पूर्ण कालिक प्रमुख मिल गया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर को शांति और एकता के साथ आगे ले जाने की आवश्यकता: मोदी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse