कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है सेना, आतंकियों को घेरकर मारेंगे- आर्मी चीफ बिपिन रावत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जनरल रावत ने सभी कश्मीरियों से शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के कत्ल की निंदा करने की मांग की। उन्हें आतंकियों ने बुधवार को गोलियों का निशाना बनाया था। वो सेना में भर्ती होने के बाद पहली बार छुट्टियों पर घर लौटे थे। जनरल रावत के मुताबिक, ‘ये नौजवान अफसर सभी कश्मीरी युवाओं के लिए रोल मॉडल थे। उनकी हत्या कश्मीर को पीछे लेकर गई है। जबकि लेफ्टिनेंट उमर घाटी को भविष्य की राह दिखा रहे थे। आतंकी कश्मीर के नौजवानों को रोजगार के मौकों से दूर रखना चाहते हैं। हकीकत ये है कि कश्मीर में पुलिस भर्ती में हजारों युवा शामिल होते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  कश्मीरियों को मिला मसूरी छोड़कर जाने का अल्टिमेटम, वजह हैरान करने वाला है
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse