औवेसी ने सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजाने के फैसले का किया स्वागत लेकिन पूछा- इससे देशभक्ति जागेगी क्या?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय जनता पार्टी ने भी राष्ट्रगान से संबंधित उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। भाजपा का कहना है कि इससे राष्ट्रवाद की भावना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को मजबूती मिलेगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘भाजपा इस आदेश का स्वागत करती है और इसके लिए अदालत की सराहना करती है। इससे राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होगी। राष्ट्रीय एकता और तिरंगा हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट करता है एवं इससे एकता को और मजबूती मिलेगी।’

इसे भी पढ़िए :  चीफ इमाम ने कहा, पाकिस्तान के एजेंट है कश्मीर के अलगाववादी, बातचीत हो बंद

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि सभी सिनेमा घरों में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान चलाना होगा। साथ ही कहा गया है कि राष्ट्रगान के वक्त स्क्रीन पर तिरंगा भी दिखाना होगा और राष्ट्रगान के सम्मान में सभी दर्शकों को खड़ा होना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इससे देशभर में लागू करने के लिए 10 दिन का समय दिया है। सिनेमाघरों में राष्ट्रगान चलाने की याचिका श्याम नारायण चौकसे नाम के शख्स ने कोर्ट में डाली थी। याचिका में मांग की गई थी कि देशभर में सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए और इसे बजाने तथा सरकारी समारोहों और कार्यक्रमों में इसे गाने के संबंध में उचित नियम और प्रोटोकॉल तय होने चाहिएं, जहां संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मौजूद होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  जस्टिस जगदीश सिंह खेहर बने देश के 44वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse