बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछा, ‘यूपीए में घोटालों का माल किसने खाया?’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने देश छोड़कर बाहर रह रहे कारोबारी विजय माल्या को कांग्रेस का दोस्त करार दिया। साथ ही पूछा कि माल्या को किसने और क्यों बेल आउट पैकेज दिया? राहुल पर भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ का आरोप करने का आरोप लगाते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष जनता को गुमराह कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जहरीली जुबान बोलते हैं और पीएम पर काफी वक्त से निराधार और तर्कहीन आरोप लगा रहे हैं। श्रीकांत शर्मा ने राहुल पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी को घसीट लिया और कहा कि कांग्रेस का केजरीवालकरण हो गगया है। शर्मा के मुताबिक, राहुल चोरों का साथ दे रहे हैं, लेकिन देश झूठ बोलने वालों का साथ नहीं देता।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस नेता ने योगी सरकार से की अपील, आजम खान के खिलाफ करें कार्रवाई
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse