बुलंदशहर गैंगरेप और मर्डर: एक जगह जान जा रही थी थी, दूसरी जगह नई जिंदगी जन्म ले रही थी, ये संयोग पढ़कर चौंक जाएंगे

0
बुलंदशहर

जेवर : बुलंदशहर स्टेट हाइवे पर बदमाशों ने रात करीब 1:30 बजे एक परिवार से लूटपाट के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी। 38 साल के उस व्यक्ति की मौत रात 2 बजे हुई और 2.05 बजे उसकी बहन ने एक बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। बहन की डिलिवरी के लिए ही पीड़ित अपने परिवार के साथ कार से बुलंदशहर जा रहा था। जब वह रामनेर के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने कार को अपना निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  देश और दुनिया के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर… बड़ी सुर्खियां और एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST में

पीड़ित की बहन बुलंदशहर से 42 किलोमीटर दूर खुरजा में रहती है, जहां उचित चिकित्सा सुविधाएं न होने के कारण उसे बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित ने ही अपनी बहन और उसके ससुराल वालों को बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मनाया था।गुरुवार को रात 12.30 बजे पीड़ित को सूचना मिली थी कि उसकी बहन को दर्द उठने लगा है। उस समय वह अपने परिवार के साथ जेवर में था। उसने पैसे जुटाए और अपने परिवार के साथ एक कार में बैठकर बुलंदशहर की ओर निकल गया। यही वह आखिरी समय था जब भाई-बहन की बात हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  भारत और चीन के बीच के मतभेदों से दोनों देश के बीच के संबंधों को प्रभावित नहीं होने देंगे: चीन

उस समय कार में मौजूद पीड़ित के साले ने एफआईआर में यह बात लिखी है कि रात 1.53 बजे पीड़ित की बहन के परिवार से बात हुई। कुछ ही मिनटों के बाद कार का टायर पंक्चर हुआ। जब ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला तो गाड़ी चारों तरफ से हथियारधारी लोगों से घिरी हुई थी। पीड़ित के साले ने एफआईआर में लिखा है कि उन्होंने 11 हजार रुपए पीड़ित से छीने, 32 हजार मुझसे और परिवार की महिलाओं से सोने के गहने ले लिए। बदमाशों पर महिलाओं के साथ रेप किए जाने का भी आरोप है।

इसे भी पढ़िए :  कल होगा साल-2017 का पहला चंद्र ग्रहण, यहां पढ़ें- क्या करें, क्या ना करें ?