‘तैमूर’ की वकालत में उतरे दिग्विजय सिंह पर भड़के लोग, लिखा- अपने बेटे का नाम दुर्योधन और बेटी हो तो सूपर्नखा रखना

0
फाइल फोटो।

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर का अपने बेटे का नाम तैमूर रखना बड़ी बहस का विषय बना हुआ है। इस विवाद को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘तैमूर के नाम पर बवाल कर रहे लोगों को भारत के मध्यकालीन इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।’

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सैफ और करीना को बधाई। तैमूर नाम पर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है? मुझे तो नाम अच्छा लगा।’

दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें अपने बच्चे का नाम रखने का अधिकार है। जिन्हें परेशानी है वह चुपचाप आगे बढ़ सकते हैं।’

जिसके बाद कुछ लोगों को दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ही घेरना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  CUTENESS ALERT: बिल्कुल पापा की तरह रॉयल लुक में नजर आए तैमूर, देखें तस्वीरें