संसद भवन के कमरे में लगी आग पर काबू पाया गया

0

नई दिल्ली। संसद भवन के कमरा नंबर 50 में मंगलवार(31 जनवरी) रात लगी आग को बुझा लिया गया है। दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पाया गया है कि कमरे में बिजली सप्लाई को बरकरार रखने के लिए एक यूपीएस रखा था, जिसमें आग लगी।

इसे भी पढ़िए :  ‘होता है-चलता है’ रवैये के दिन अब लद गए: PM मोदी

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि कमरे में रखे यूपीएस में आग लग गई थी। इसके बाद धुआं उठने पर वहां मौजूद लोग सतर्क हो गए। हालांकि, इस आग को समय रहते बुझा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग से किसी तरह के नुकसान या किसी के झुलसने की खबर नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्या मामला : मासूम बच्चे की हत्या से लोगों की गुस्सा चरम पर शराब की दुकान में लगाई आग, प्रदर्शन जारी

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पहले फ्लोर के सर्वर रुम में रखे यूपीएस में आग लगी थी। इस कमरे से संसद की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग लोकसभा टीवी को भेजी जाती है। रात करीब 9:30 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिस पर 15 मिनटों में काबू पा लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  हीरो मोटर के शोरूम में लगी भयंकर आग, 500 बाइक जलकर खाक