कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए हुर्रियत नेताओं को पाक से मिल रहा पैसा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुरहान की हत्या के बाद पाकिस्तान में बैठे इन आतंकी संगठनों से कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए अलगाववादी हुर्रियत नेताओं को अपना मोहरा बनाया, और उनके जरिए घाटी में पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से हिंसा का दौर जारी है। घाटी में पत्थरबाजी से लेकर तमाम तरह की हिंसक गतिविधियां पाकिस्तान की ओर से प्रायोजित साजिश का नतीजा है। इसके लिए बकायदा आतंकी संगठन लगातार बड़ी रकम हुर्रियत नेताओं तक पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  निर्भया गैंगरेप केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

घाटी में हिंसा की जांच में जुटी खुफिया एजेंसियों के राडार पर लगातार कई अलगाववादी नेता हैं. हुर्रियत नेताओं के पाकिस्तान से लिंक को लेकर जांच भी चल रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से आए फंड को लेकर सैयद अली शाह गिलानी भी खुफिया एजेंसियों के राडार पर हैं। वहीं गिलानी के बेटे नईम गिलानी भी फंड ट्रांसफर मामले में संदिग्ध हैं।

इसे भी पढ़िए :  करोड़पति मोदी के पास कितनी दौलत है जानिए
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse