भारत को नहीं मालूम कि जाधव पाकिस्तान में किस हाल में है

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बागले ने पाकिस्तान के कथित सबूतों और जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान की सरकार ने इस साल जांच में मदद मांगी थी…मतलब उनके पास जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उनके पास जो जानकारियां हैं, उन्हें सबूत नहीं माना जा सकता। कोई भी तथाकथित जासूस असली पासपोर्ट साथ लेकर जासूसी कैसे कर सकता है।’
पाकिस्तान को चेताते हुए विदेश मंत्रालय की ओर से फिर कहा गया कि अगर फैसले पर अमल हुआ तो दोनों देशों के संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि पिछले साल ईरान सरकार से इस बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन वहां की जांच के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़िए :  सन् 1993 के सूरत विस्फोट के आरोपी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण पर करेगा जल्द फैसला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse