सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू कश्मीर में जैश के 2 आतंकी और एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उन्होंने बताया कि उसके पास से पाकिस्तान के दो सिम कार्ड, सुरक्षा बलों की तैनाती दिखाने वाला एक नक्शा, दो भारत निर्मित मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। इसके अलावा उसके पास से 1711 रुपए भी मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) कानून की धारा 13 और सरकारी गोपनीयता कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ के अनुसार उसने नक्शे में विभिन्न स्थानों को चिह्नित करने की बात मान ली है। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से इस मामले की जांच कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  होटल का खाना अच्छा ना लगे तो अब सर्विस टैक्स देने से मना कर सकते हैं - सरकार
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse