‘अगर मैं आतंक फैला रहा होता तो अब तक लाखों आतंकी तैयार कर देता’- जाकिर नाइक

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

यह पूछे जाने पर कि उनके एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को बैन किए जाने पर किस तरह के कदम उठाए जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि मुंबई और दिल्ली में मेरी टीम इस मुद्दे को लेकर कानूनी विकल्प देख रही थी और जल्द ही कोर्ट जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक को बड़ा झटका, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बैन की तैयारी !

गौरतलब है कि आईआरएफ पर बैन के बाद एनआईए लगातार छापे मार रही है। एनआइए के एक अधिकारी के मुताबिक अब तक संगठन के 20 परिसरों पर छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी के अधिकारियों का एक दल नाइक के नफरत भरे भाषणों का अध्ययन कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि विदेशी चंदा सहित आइआरएफ के वित्तीय लेनदेन और नाइक के संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक का चैनल पीस टीवी के प्रसारण पर लगेगी रोक?

एनआईए के मुताबिक तलाशी में नाइक के भाषणों के वीडियो टेप संपत्त्ति व निवेश, वित्तीय लेनदेन, आइआरएफ और सहयोगी कपंनियों को मिले विदेशी व स्थानीय चंदे सेस संबंधित दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक स्टोरेज डिवाइस बरामद किए गए।

इसे भी पढ़िए :  आखिरकार कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू, अमृतसर ईस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse