जाकिर नाइक के बचाव में आया सपा का ये नेता, कहा….

0

नई दिल्ली। विवादित धर्म प्रचारक जाकिर नाइक पर तेज हो गई है। जाकिर के बचाव में भी नेता सामने आ रहे हैं। मुंबई के सपा नेता अबू आजमी ने जाकिर का पक्ष लेते हुए कहा कि वह इस्लाम की सही शिक्षा दे रहे हैं उन पर लग रहे आरोप गलत हैं।

इसे भी पढ़िए :  भड़काऊ भाषण मामला: बुरे फंस सकते हैं वरुण गांधी

आज़मी ने कहा कि जाकिर नाइक ने कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया। उन्होंने आतंक के खिलाफ आवाज़ उठाई है। अगर किसी आतंकी को उनका भाषण पसंद आ गया तो इसमें उनकी क्या गलती है।

इसे भी पढ़िए :  सुकमा शहीदों के घरवालों की मदद करने पर अक्षय और सायना नेहवाल पर भड़के नक्सली, दी धमकी

पीस टीवी पर बैन के सवाल पर आजमी ने कहा कि लंदन में भी पीस टीवी चल रहा है। अगर मलेशिया, बांग्लादेश ने पीस टीवी बैन किया है तो मुझे नहीं पता। उन्हें अगर गिरफ्तार किया गया तो ये मुसलमानों को दबाने की एक और कोशिश होगी।

इसे भी पढ़िए :  झगड़ा सपा में, फायदा मिलेगा बीजेपी को, पढ़िये सर्वे