छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल सात बैठकें होंगी. इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य भी निपटाए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह ने महात्मा गांधी को बताया 'चतुर बनिया', कहा- कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है

छत्तीसगढ़ की चतुर्थ विधानसभा का यह आठवां सत्र होगा। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। इस सत्र में जहां सरकार प्रथम अनपूरक पेश करेंगी वहीं दो विधेयकों को पेश करने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी पर फेंकी गई चूड़ियां, कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बोलीं मंत्री- महिला पर हमले के लिए पुरूष को भेजना गलत

इसके अलावा भी कुछ विधाई कार्य होंगे जबकि विपक्ष ने सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की जोरदार रणनीति बनाई है।

इसे भी पढ़िए :  सावधान! पति को शराबी कहा तो बन जाएगा तलाक का आधार - कोर्ट