‘श्मशान-कब्रिस्तान’ वाले बयान पर भड़के लालू, बोलें, तानाशाह है मोदी, देश को बर्बाद कर देगा

0
लालू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में रविवार को पीएम मोदी ने जो बयान दिया है, उसपर सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक दलों ने इसे लेकर पीएम और बीजेपी को घेरने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस बीच लालू यादव ने सख्त तेवर अपनाते हुए पीएम मोदी को ‘तानाशाह प्रधानमंत्री’ बता दिया है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कल कहा था कि अगर गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए, अगर रमजान में बिजली आती है तो दीवाली में भी आनी चाहिए। सवाल ये है कि क्या यूपी में धर्म और जाति के नाम पर भेदभाव होता है? अब लालू ने मोर्चा खोल लिया है।


लालू यादव ने ट्वीट किया है कि ‘ये तो तानाशाह प्रधानमंत्री है। देश के टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देगा। जनाब आप PM हो, इतनी ओछी, छोटी और खोटी बातें नहीं करनी चाहिए।’ इसके साथ ही उन्होंने कल ट्वीट किया था कि ‘आप PM है साहब। देश में श्मशान बनाने व किसानों के बिल माफ़ करने से किसी ने रोका है क्या? 56इंची व्यक्ति डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नहीं करता।’

इसे भी पढ़िए :  लखनऊ में आज मोदी का भाषण तय करेगी यूपी इलेक्शन की रणनीति

अगले पेज पर पढ़िए- मोदी को लेकर लालू ने और क्या ट्वीट किया 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse