चुनाव से पहले किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, 660 करोड़ रुपए का ब्याज माफ

0
ब्याज
फाइल फोटो

मोदी सरकार की कैबिनेट ने किसानों को राहत देने वाला एक बड़ा ऐलान किया। मंगलवार (24 जनवरी) को मोदी सरकार ने किसानों द्वारा लिए गए कर्ज के ब्याज को माफ कर दिया। इसमें नवंबर से दिसंबर के बीच लिए गए पैसों पर ब्याज माफी की गई। अंदाजे के मुताबिक, कुल 660.50 करोड़ रुपए का ब्याज माफ किया गया। इससे उन किसानों को फायदा होगा जिन्होंने सहकारी बैंकों से छोटी अवधि के लिए फसल के लिए लोन लिया था।

इसे भी पढ़िए :  यूएस फार्मा लॉबी के दबाव में मोदी ने दिया 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी- आनंद शर्मा

केंद्रीय कैबिनेट ने कुछ और बड़ी मंजूरी भी की। इसमें आईआईएस बिल को भी पास कर दी गया। इससे अब सभी IIM डिप्लोमा की जगह डिग्री देने में सक्षम होंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने कुछ और बड़ी मंजूरियां भी की। इसमें आईआईएम (IIM) बिल को भी पास कर दी गया। इससे अब सभी IIM डिप्लोमा की जगह डिग्री देने में सक्षम होंगे। केंद्र ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 11.35 एकड़ जमीन भी ट्रांसफर की है। उसके बदले केंद्र बिहार के अनीसाबाद में उसके बराबार जगह लेगी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी दौरे पर अगर अजीत डोभाल ना होते साथ तो पीएम मोदी को होना पड़ता शर्मिंदा!

इसके अलावा प्रगति मैदान में एक वर्ल्ड क्लास कॉनवोकेशन सेंटर बनाने के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) द्वारा बनाए जाने वाले उस सेंटर पर कुल 2,254 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

इसे भी पढ़िए :  बदले की आग में पाकिस्तान ने मारे हमारे जवान, पाक आर्मी चीफ बाजवा ने दिया था ये 'खूनी आदेश'