नक्सलियों ने इस साल रिकॉर्ड संख्या में हथियार लूटे

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के 106 जिलों में जनवरी 2012 तथा इस साल 24 अप्रैल के बीच 10,400 नक्सली वारदातों के दौरान नक्सलियों द्वारा कुल 83 हथियार तथा 6,683 चक्र जिंदा कारतूस लूटे गए। जनवरी से लेकर 24 अप्रैल, 2017 तक नक्सलियों ने 35 हथियार तथा 1,680 चक्र से अधिक जिंदा कारतूस लूटे। सबसे कम नुकसान साल 2016 में हुआ, जब नक्सली सीआरपीएफ से केवल 33 चक्र जिंदा कारतूस लूट पाए। उस साल नक्सली हिंसा की 3,103 घटनाएं घटी थीं। साल 2015 में 1,680 नक्सली वारदातों में दो हथियार तथा 187 चक्र कारतूस लूटे गए। साल 2014 में 1,605 नक्सली वारदातों में 31 हथियार व 3,330 चक्र कारतूस, साल 2013 में 1,795 नक्सली वारदातों में 14 हथियार तथा 1,288 चक्र कारतूस, साल 2012 में 1,517 नक्सली वारदातों में केवल एक हथियार तथा 170 चक्र कारतूस लूटे गए।

इसे भी पढ़िए :  इरफान के 'कुर्बानी' वाले बयान की क्या है हकीकत?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse