भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा में एम्स की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर राष्ट्र के विकास के लिए सामाजिक ढांचा जरूरी होता है।
पीएम मोदी ने कहा हमें टॉप लेवल की स्कूलों और अस्पतालों की जरूरत है। हम सत्ता में रहते हुए जो भी फैसला लेते हैं। उन्हें उसी समय में उस पूरा करते हैं। एम्स से यहां के स्थानीय लोगों को मदद मिलेगी। यह सरकार केवल प्रोजेक्ट्स की आधारशिला ही नहीं रखती, बल्कि उन प्रोजेक्ट्स को पूरा भी करती है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान यहां से कोई ज्यादा दूर नहीं है। जब हमारे बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया, सीमा पार हड़कंप मच गया था और अब भी उनका मामला ठिकाने नहीं लगा है। पाकिस्तान के लोगों से एक बार फिर बात करना चाहता हूं। उन्हें अपनी सरकार से बात करनी चाहिए। उन्हें फैसला करना चाहिए कि क्या वे भारत के खिलाफ जंग लड़ना चाहते हैं। तो उन्हें हमसे भ्रष्टाचार, कालेधन और गरीबी के खिलाफ जंग लड़नी चाहिए। जब पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हमला हुआ तो हर भारतीय दुखी था। पाकिस्तान के लोगों को अपनी सरकार से कहना चाहिए कि वह भ्रष्टाचार और जाली नोटों के खिलाफ जंग लड़े।
पीएम मोदी ने कहा कि जो पानी मेरे किसान भाईयों का है। वो पाकिस्तान से बहकर समुद्र में जाता है। वो पानी अपने किसानों के लिए लाने का प्रयास करूंगा। जो पानी हिंदुस्तान का है, वे पाकिस्तान नहीं जा सकता। सरकार हमारे किसानों को पूरा पानी दिलाने के लिए हरसंभव काम करेगी। मेरे लिए चुनाव मायने नहीं रखते। मैं मेरे किसानों के भले के लिए सोचता हूं। सिंधु पानी संधि जो है, जिसमें हिंदुस्तान के हक का पानी है जो पाकिस्तान में बह जाता है। अब वो बूंद-बूंद पानी रोक करके पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिंदुस्तान के किसानों के लिए पानी लाऊंगा। कालेधन और भ्रष्टाचार ने मध्यम वर्ग को लूटा है और गरीबों के हक को छीना है। मैं उन्हें वह वापस दिलाना चाहता हूं। मैं हरसंभव यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हूं कि मध्यम वर्ग को शोषण रुकवा सकूं और गरीबों को उनका हक वापस दिला सकूं।
अगले पेज पर पढ़िए आगे की खबर-