अब राजधानी और शताब्दी में भी मिलेगी मेट्रो ट्रेन जैसी सेवा!

0
मेट्रो ट्रेन
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रेलवे जल्द ही यात्रियों की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए अब राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के दरवाजों में बदलाव करने जा रही है। अब इन ट्रेनों में भी मेट्रो की तर्ज पर जल्द स्वचालित लॉकिंग प्रणाली लगाई जाएगी। साथ ही इससे चोरी की घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

इसे भी पढ़िए :  एनडीए को आरएसएस की सलाह 'ऊंची जाति' से हो उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

 
जानकारी के मुताबिक, इस नई प्रणाली को ट्रेन का गार्ड अपने केबिन में बैठकर नियंत्रित करेगा। इस सिस्टम के तहत ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंचेगी, तब इसका दरवाजा अपने आप ही खुल जाएगा और ट्रेन के रवाना होने से पहले खुद ही बंद हो जाएगा। फिलहाल ट्रेन के दरवाजे लोगों द्वारा खोले और बंद किये जाते हैं। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक पायलट परियोजना के तहत इस वर्ष अप्रैल तक ऐसी 2 राजधानी और दो शताब्दी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिनके दरवाजों में स्वचालित लॉकिंग प्रणाली लगी होगी।

इसे भी पढ़िए :  एक और सरबजीत! सज़ा पूरी होने के बावजूद पाकिस्तानी जेल में सड़ रहा है ये हिंदुस्तानी

 

नेक्स्ट स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse