बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा- गंगा समान पवित्र हैं पीएम

0
रविशंकर प्रसाद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को लगातार हार की तरफ ले जा रहे हैं और इसी की हताशा में प्रधानमंत्री पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  काले धन रखने वालों को ऐसे घेरेगी सरकार, खानी पड़ सकती है जेल की हवा, कानून में कई बदलाव

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी गंगा की पवित्र हैं। राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेसियों की कथित मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए प्रधानमंत्री पर ये आरोप लगा रहे हैं।’ उन्होंने साथ ही कहा कि पीएम के खिलाफ ये आधारहीन आरोप लगाने वाले राहुल गांधी खुद 5000 करोड़ रुपये के नेशनल हेराल्ड मामले में बेल पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने पृथ्वी, आकाश और समुंदर को भी नहीं छोड़ा।

इसे भी पढ़िए :  तीन केंद्रीय मंत्रियों के निशाने पर राहुल गांधी, पूछा- क्या वह हमसे भी ज्यादा बिजी हैं?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse