लालू का कुर्ता पहन दफ्तर पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी नेता ने ऐसी ली चुटकी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

संबित पात्रा बीजेपी के प्रमुख प्रवक्ताओं में से हैं। एक बार बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष से बीच बहस में कह दिया था कि इन्होंने भी तो टीवी चैनल में बड़े घपले किए हैं। मौका था गुजरात में आनंदीबेन पटेल के इस्तीफे के बाद विजय रुपानी को सीएम और नितिन पटेल को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर हो रही बहस का।

इसे भी पढ़िए :  मरीजों को जबरदस्ती एंटीबायोटिक्स देने वाले डॉक्टरों की अब खैर नहीं, सरकार ने उठाया ये ठोस कदम

बहस का विषय था कि क्या सीएम बदलने से गुजरात में बीजेपी जीत सकेगी? गुजरात में अगले साल के अंत में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। बहस के दौरान ही जब गुजारत में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा तो संबित ने एक निजी टीवी चैनल का नाम लेते हुए कहा कि आशुतोष जी ने वहां कितना घपला किया है ये कौन नहीं जानता…अगर मैं वो बोलना शुरू कर दूं तो आप लोग उठ कर चले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुद्धि-शुद्धि के लिए हिन्दू महासभा ने कराया हवन

संबित पात्रा ने बहस में ये भी कहा था कि “गुजरात के हीरो नरेंद्र मोदी और अमित शाह होंगे, गुजरात के हीरो अरविंद केजरीवाल या आशुतोष नहीं हो सकते।” पात्रा ने ये भी कहा कि गुजरात के सिंह, गुजरात के शेर नरेंद्र मोदी ही रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  नियंत्रण में है कश्मीर घाटी की स्थिति: सेना
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse