लालू का कुर्ता पहन दफ्तर पहुंचे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी नेता ने ऐसी ली चुटकी

0
संबित पात्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता संबित पात्रा को हाल में चिकनगुनिया हो गया था। ठीक होने के बाद जब वह पार्टी दफ्तर पहुंचे तो उनके साथी नेता उन्हें देखकर काफी हैरान थे। दरअसल, संबित पात्रा सफेद रंग के जिस खादी के कुर्ते को पहनकर दफ्तर पहुंचे थे वह काफी ढीला था। कुर्ता इतना बड़ा था कि उसकी बाजुओं की लंबाई तक एडजस्ट करने के लिए मोड़ना पड़ रहा था।

इसे भी पढ़िए :  धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद जदयू ने इकबाल हुसैन को पार्टी से निकाला

साथी नेताओं को लगा कि चिकनगुनिया के डर से संबित पूरे शरीर को ढकने के लिए ढीले कपड़े पहनकर आए हैं या फिर बीमारी में उनका वजन काफी कम हो गया है। ऐसे में उनके एक साथी सिद्धार्ध नाथ सिंह ने उनसे कुर्ते के ढीले होने के बारे में पूछ ही लिया। फिर संबित ने राज खोला।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आहट! राजस्थान बॉर्डर पर बढ़ी पाकिस्तान की हलचल, हाई अलर्ट पर BSF

संबित ने बताया कि उन्हें भी कुर्ता ढीला लगा था। इसपर उन्होंने जब अपने लॉन्ड्री वाले को बुलाकर कारण पूछा तो उसने संबित को बताया कि शायद उसने गलती से उन्हें लालू प्रसाद यादव का कुर्ता दे दिया है। इस बात को सुनकर सिद्धार्थ ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अब लालू की तरह बोलना भी सीख लेना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  अब मोबाइल एप से कर सकते है हज यात्रा के लिए आवेदन

अगले पेज पर पढ़िए संबित पात्रा के चर्चित बयान 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse