जयललिता की गुप्त बेटी का फोटो हो रहा वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

0
सोशल मीडिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का निधन हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और उनके समर्थक अभी सामान्य भी नहीं हुए हैं, इसबीच सोशल मीडिया पर एक युवती का फोटो वायरल हो रहा है। उस युवती को जयललिता की बेटी बटाया जा रहा है। ये अलग बात है कि उस युवती का चेहरा जयललिता से काफी मिलता-जुलता है। सोशल मीडिया पर इसे जयललिता की गुप्त बेटी कहा जा रहा है। लोग उसे बड़ी संख्या में शेयर कर रहे हैं और जयललिता की करोड़ों की संपत्ति का असली वारिस बता रहे हैं। वायरल पोस्ट में जयललिता की निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी लिखी जा रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  भगवंत मान ने ट्विटर पर मोदी को घेरते हुए लिखा ‘तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हे श्मशान दूंगा’, पढ़िए फिर क्या हुआ

इस पोस्ट से जहां एक तरफ जयललिता के समर्थकों में दुख और गुस्सा है, वहीं दूसरी ओर चिन्मयी श्रीपदा नाम की एक युवती ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर ऐसी अफवाहों और मनगढ़ंत बातों का खंडन किया है और इसे तुरंत रोकने की मांग की है। चिन्मयी श्रीपदा अमेरिका में रहती हैं और मशहूर गायिका और टीवी एंकर हैं। चिन्मयी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जिस युवती की तस्वीर वायरल हो रही है वह एक संभ्रान्त संगीतज्ञ परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने लिखा है कि वो महान मृदंगम विद्वान वी बालाजी के परिवार की सदस्य हैं।

इसे भी पढ़िए :  डोकलाम विवाद सुलझाने पर पीएम मोदी को उमर ने दी बधाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse