सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को किया ढेर
Click here to read more>>
Source: AAJ TAK
जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। एक जवान के घायल होने की खबर है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह सोपोर में सेना का एक दल गश्त लगा कर रहा था, तभी आंतकवादियों से गोलाबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबल ने भी जवाब कार्रवाई की जिसमें 3 आंतकवादी मारे गए। जिसके बाद सेना द्वारा सोपोर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मुठभेड़ में मारे गए आंतकवादियों के पास से 3 एके-47 राइफल बरामद की गई।