दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी/ घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इन दोनों कॉरिडोर पर सभी जोन को मिशन मोड पर काम करने को कहा गया है जिससे अगले तीन साल में उम्‍मीद के मुताबिक ट्रेनों की स्‍पीड की जा सके। 1400 किमी लंबा दिल्‍ली-हावड़ा और 1500 किमी लंबा दिल्‍ली-मुंबई रूट देश के रेलवे के गोल्‍डन चतुर्भुज का हिस्‍सा है। इसके बाकी रूट हावड़ा-चेन्‍नई, दिल्‍ली-चेन्‍नई और चेन्‍नई-मुंबई हैं। वर्तमान में राजधानी और शताब्‍दी सहित सभी मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेन अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकारी ने बताया, ”दिल्‍ली-हावड़ा और दिल्‍ली-मुंबई रूट का 70 प्रतिशत हिस्‍सा 130 किमी की रफ्तार के लिए पर्याप्‍त है। इसलिए बाकी के 30 प्रतिशत रूट को अपग्रेड किया जाएगा।”

इसे भी पढ़िए :  लग्जरी सुविधाओं से लैस इस 'ट्रेन' में मिलेगा हवाई सफर जैसा मजा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse