नौगाम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

0

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास नौगाम सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

इसे भी पढ़िए :  आखिर मुलायम से पूछ ही लिया ‘मोदी के कान में क्या कहा था’? पढ़िए क्या मिला जवाब

ये वही जगह है कि जहां 26 जुलाई यानि मंगलवार को हुई गोलीबारी में सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया।  जिंदा गिरफ्तार आंतकी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से पुछताछ में कई खुलासे किए।

इसे भी पढ़िए :  बोफोर्स केस फिर से खोलने की अपील का SC में समर्थन करेगी CBI

उसने बताया एनआईए को बताया कि उसका नाम बहादुर अली है। वह पाकिस्तान का रहने वाले है। वह मरने-मारने के लिए भारत आया है। मुंबई हमलों के गुनहगार और लश्कर-ए-तयैबा का मुखिया हाफिज सईद उसका आमीर है।

इसे भी पढ़िए :  PM मोदी ने मांगा मंत्रियों से यात्राओं का ब्यौरा, पूछा- नोटबंदी में क्या किया, आज ही देना होगा जवाब