यूपी: पुलिस ने 72 घंटे में 27 लापता लड़कियों को खोज निकाला

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पुलिस ने आसपास से ही नहीं, बल्कि दूर के इलाकों से भी लड़कियों को खोज निकाला। दो लड़कियों को यहां से 30 किमी की दूरी से बचाया गया, तीन को 55 किमी दूर कालन से बरामद किया गया। वहीं, एक लड़की को चंडीगढ़ से वापस लाया गया और दो को इलाहाबाद से।अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिसवालों को पूरी छूट दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि जल्द से जल्द इन लड़कियों को खोजकर इनके घरवालों तक पहुंचाया जाए। अपना नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, ‘बचाई गईं ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कई अपनी मर्जी से घर से भागी थीं और अपनी पसंद के लड़के से शादी रचाना चाहती थीं। जिन लड़कों के साथ ये भागीं थीं, उनके खिलाफ भी नाबालिग की किडनैपिंग का केस दर्ज किया जाएगा।’

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: BSP ने जारी की 101 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अब तक 401 प्रत्याशी घोषित, पढ़ें- किसे मिला टिकट?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse