यूपी में बेटियां अभी भी है असुरक्षित

0
यूपी में बेटियां अभी भी है असुरक्षित

जी हां यूपी में बेटियां अभी भी असुरक्षित है। जहां अखिलेश सरकार के शासन में बेटियां असुरक्षित थी, वहीं योगी सरकार में भी बेटियां असुरक्षित है। अखिलेश सरकार के समय में जहां बलात्कार की घटना अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुंकी थी, वहीं योगी सरकार में भी बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में योगी सरकार का भारी प्रशासनिक फेरबदल, 84 IAS और 54 IPS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शौच के लिए जा रही एक नाबालिग लड़की से तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी बुधवार को शौच के लिए खेत जा रही थी। उसी समय रास्ते में राय खेड़ा निवासी राजवीर, सोहनलाल और टाइगर नामक युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेत में खींच ले गए।

इसे भी पढ़िए :  योगी का बढ़ा 'फैन क्लब', हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने को हर रोज 5000 लोग कर रहे आवेदन

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और भाग गए। काफी देर बाद जब वह घर पहुंची तो उसने परिजन को पूरी बात बताई। पुलिस ने देर रात सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  CM ने 'कुनबे की कलह' पर किए कई बड़े खुलासे, वीडियो में सुनिए अखिलेश की आपबीती

Click here to read more>>
Source: ndtv india