यूपी इलेक्शन : पार्टियों की नहीं नारों की लड़ाई, पढ़िए ये अजब गजब नारे

0
इलेक्शन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इलेक्शन के मौसम में नए-नए नारे और जुमलों का खूब इस्तेमाल होता है। बीजेपी की तरफ से इस बार इसकी खूब तैयारी हो रही है। पार्टी ने यूपी इलेक्शन के लिए खास तौर पर कई नए जुमले बनाकर रखे हैं। 2014 के लोकसभा इलेक्शन  में ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे को बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया था। लेकिन, इस बार यूपी इलेक्शन में उसका नारा है ‘अबकी बार भाजपा सरकार’।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम हुए नरम, अखिलेश देंगे पिता के प्रत्याशियों को टिकट?

लोकसभा इलेक्शन के वक्त बीजेपी का पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा था। जिसको आगे कर बीजेपी ने इलेक्शन में एकतरफा जीत हासिल की थी। यहां तक कि यूपी इलेक्शन में मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी ने 80 में से 73 सीटों पर जबरदस्त जीत हासिल की थी। पार्टी के पास यूपी में इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, लिहाजा पार्टी इस बार भी नरेंद्र मोदी के चेहरे के सहारे ही चुनाव लड़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  कर्ज में डूबी है योगी सरकार,कैसे पूरा करेगी 35000 करोड़ का चुनावी वादा, पूरे आंकड़े पढ़कर चौंक जाएंगे

भाजपा के नारे
‘गुंडागर्दी के ठेकेदार, नहीं चाहिए सपा सरकार’।
‘ट्रांसफर पोस्टिंग मे कमाया अपार, नहीं चाहिए सपा सरकार’
‘यूपी का किसान है बदहाल, उखाड़ फेंको ऐसी निठल्ली सरकार’।
‘घोटालों की भरमार, नहीं चाहिए बीएसपी सरकार’।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व चुनाव आयुक्त बोले, हो सकता है मुलायम औऱ अखिलेश किसी को न मिले ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह

सपा के नारे
जीत की चाभी, डिंपल भाभी
विकास का पहिया अखिलेश भैया
ये जवानी है कुर्बानम, अखिलेश भैया तेरे नाम

अगले पेज पर पढ़िए- बसपा और कांग्रेस के नारे

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse