अमेरिका के पूर्व बॉम्बर प्लेयर एन्टोनियो आर्मस्ट्रांग और उनकी पत्नी की शुक्रवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये हत्या उस समय हुई जब वो दोनो अपने घर पर थे। पुलिस के मुताबिक उनकी हत्या का आरोप उनके 16 साल के बेटे पर लगा है।वारदात के समय, एंटोनियो के दो और बच्चे घर पर ही थे। वो दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।आर्मस्ट्रांग और उनकी पत्नी को सिर में गोली मारी गई। पत्नी की तो मौके पर ही मौत हो गई थी ,जबकि आर्मस्ट्रांग की मौत इलाज के दौरान हुई।हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।