दिल्ली। भारत के इतिहास में इस बार स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक साबित होने वाला है। दरअसल, आजादी के बाद पहली बार ओडिशा सरकार के निमंत्रण पर किन्नर समुदाय स्वतंत्रता दिवस के परेड में भाग लेगा। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को लेकर किन्नर समुदाय काफी उत्साहित है। भुवनेश्वर में यह समुदाय काफी जोर शोर मेहनत कर रहा है, ताकि उनके द्वारा किसी भी प्रकार की गलती न हो। परेड में भाग लेने वाले किन्नर समुदाय का कहना है कि हम लोग काफी खुश हैं, क्योंकि इस ऐतिहासिक मौके का गवाह बनाना हमारे लिए गर्व की बात है। आप भी वीडियो में देखें कैसे तैयारी में जुटा है किन्नर समुदाय….