शार्ली एब्दो ने मुसलमानों पर बनाए विवादित कार्टून, मिल रही हमले की धमकियां

0
शार्ली एब्‍दो

फ्रेंच मैगजीन शार्ली एब्‍दो एक बार फिर विवादों में है। दरअसल मैगजीन ने फिर से मुसलमानों पर एक कार्टून छापे हैं। इस कार्टून में मुसलमानों को नंगा दिखाया गया है जिसके बाद विवाद पैदा हो गया है और मैगजीन को धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद से मैगजीन पर आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है । बता दें कि शार्ली एब्‍दो इससे पहले पैगंबर मोहम्‍मद सहित और कई हस्तियों पर विवादित कार्टून बना चुका है।

इसे भी पढ़िए :  बर्लिन क्रिसमस बाजार में हमला करने वाला था पाकिस्तानी, इस शख्स के बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

हालिया कार्टून मैगजीन के फ्रंट पेज पर प्रकाशित हुआ है। यह फ्रांस के शहर कान्‍स के समुद्र तटों (बीचों) पर बुर्का पहनने पर रोक लगाने संबंधी फैसले पर बनाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक पुरुष और महिला किस तरह पारंपरिक दाढ़ी और हिजाब में नंगे बीच पर दौड़ रहे हैं। इस कार्टून का कैप्‍शन है- ‘द रिफॉर्म ऑफ इस्‍लाम: मुस्लिम्‍स लूसेन अप।’

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब के प्रिंस ने ईरान को धमकाया, कहा- हम पर हमला किया तो किसी को नहीं छोड़ेंगे

इस कार्टून को बुधवार को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद मैगजीन के फेसबुक पेज पर धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। एक धमकी में कहा गया कि जल्‍द ही एक और हमला किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में ही आतंकवादियों ने शार्ली एब्‍दो के पैरिस स्थित दफ्तर पर हमला कर मैगजीन के 12 कर्मचारियों की हत्‍या कर दी थी। इनमें से कई जाने-माने कार्टूनिस्‍ट भी थे।

इसे भी पढ़िए :  इटली में मारा गया बर्लिन ट्रक हमला करने वाला आतंकी, घटना में 12 की हुई थी मौत