रणबीर ने बताया कैटरीना से ब्रेकअप की वजह

0
रणबीर

फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर ने फाइनली कैटरीना के साथ ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। ब्रेकअप के करीब छह महीने बाद रणबीर ने कैटरीना कैफ से अपने रिश्तों और ब्रेकअप की तकलीफों के बारे में बताया।

रणबीर का कहना है कि उनके और कैटरीना के ब्रेकअप की कई वजहें थी। इनमें झूठी अफवाहें और खबरें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ब्रेकअप होने पर दर्द होता है, कैटरीना मेरी जिंदगी की सबसे प्रभावशाली महिला थीं।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: रोमांस और टकराव से भरपूर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

इससे पहले खबर आई थीं कि रणबीर कैटरीना से मिलने अनके घर गए थे। हालांकि रणबीर ने इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा,’ये सब साफ झूठ है। मुझे बहुत बुरा लगता है कि मीडिया का एक सेक्शन इस तरह की खबरों को प्रमोट करता है।’

इसे भी पढ़िए :  अजय देवगन के बाद अब बॉलिवुड के इन सितारों पर बरसे कमाल खान

बता दें की कैटरीना और रणबीर की मुलाकात साल 2009 में फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और कुछ समय बाद दोनों साथ ही रहने लगे। इस साल के शुरुआत में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें आई थीं। फिल्मों के प्रचार के बीच कैटरीना ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी थी वहीं रणबीर कपूर भी कुछ समय के लिए गायब हो गए थे। दोनों अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में अप्रैल 2017 में साथ नजर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  कभी अलविदा न कहना में शाहरुख खान के बेटे का रोल निभा चुकी अहसास चन्ना का फोटो हुआ वायरल