सोमनाथ भारती ने अपने पालतू कुत्ते को जान से मारने का लगाया आरोप

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया है कि उनके पालतू कुत्ते को जान से मारने की कोशिश की गई। यह वही कुत्ता है जो सोमनाथ भारती की पत्नी को कथित तौर पर काटने को लेकर खबरों में था। ‘डॉन’ नाम के इस कुत्ते के पीछे की टांग और चेहरे पर चोटें लगी है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता के बाद शशिकला का जलवा देखिए, मिलने के लिए सीएम से लेकर मंत्रियों तक सब लाइन में

भारती ने आरोप लगाया कि पुलिस पिछले महीने उनके घर की इमारत में आग लगने के कारण की जांच करने से इनकार कर रही है। मालवीय नगर के विधायक के अनुसार, उनके कुत्ते पर उनके घर के बाहर हमला किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली से हटायी गयी धारा 144

भारती ने कहा कि किसी ने मेरे कुत्ते को पत्थर से मारा था, जिसकी वजह से उसके पीछे की टांग पर और उसके चेहरे पर चोट लग गई थी। आप विधायक ने ट्वीट किया कि ‘‘प्राथमिकी, जेल, फर्जी मामले, मुझ पर हमला करने की कोशिश ओर अब मेरे कुत्ते पर हमला करने की कोशिश। पुलिस ने मेरी इमारत में लगी आग की घटना की जांच करने से इनकार कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखें- एक लड़की ने सड़क जाम कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ताओं को सिखाया सबक