अनिल बैजल होंगे दिल्‍ली के नए उपराज्‍यपाल!

0
अनिल बैजल
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग के इस्‍तीफे के बाद अब उनकी जगह नए उपराज्‍यपाल के तौर पर अनिल बैजल का नाम लगभग तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपराज्‍यपाल के लिए अनिल बैजल का नाम फाइनल हो चुका है और इसे राष्‍ट्रपति भवन भी भेज दिया गया है, जहां से अगले एक या दो दिनों में इसे मंजूरी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ महाधरना से नीतीश और कांग्रेस ने किया किनारा, अलग-थलग पड़े लालू

आपको बता दें कि अनिल बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में गृह सचिव रहे हैं साथ ही इससे पहले वो डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) में भी रह चुके हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रखर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘दिल्ली जैसा लंबा इतिहास किसी अन्य शहर का नहीं’

वह विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में एक्जीक्यूटिव काउंसिल से भी जुड़े रहे हैं। मोदी शासन में इस संस्था से जुड़े कुछ लोगों को सरकार में जगह मिली है। इससे पहले बैजल का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल बनाने की बात चली थी।

इसे भी पढ़िए :  हनीप्रीत को जेल में अपने साथ रखना चाहता था राम रहीम

खबरों के मुताबिक, राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी फिलहाल दिल्‍ली में ही हैं और ऐसे में बहुत जल्द ही उनके नाम को मंजूरी मिलने की संभावना है।