लीबिया में युद्ध क्षेत्र से तीन भारतीय निकाले गए, उन्हें वापस लाया जा रहा है: सुषमा स्वराज

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार(1 सितंबर) की रात को कहा कि लीबिया के युद्ध क्षेत्र में फंसे तीन भारतीयों को निकाल लिया गया है और उन्हें वापस भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों भारतीयों को बेनगाजी लाया गया है जो लीबिया का बंदरगाह शहर है।

इसे भी पढ़िए :  विदेश मंत्रालय कवर करने वाले इंडिया टीवी के रिपोर्टर को सुषमा स्वराज ने किया ब्लॉक, पढ़िए क्यों ?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम उन्हें सैन्य वाहनों से 650 किलोमीटर दूर बेनगाजी ले आए हैं। हम उन्हें बेनगाजी, त्रिपोली से विमान के जरिए जाएंगे। सुषमा स्वराज ने लिखा, ‘‘उनमें दो को पहले भी सरकार निकालकर लायी थी, लेकिन वे हमारे परामर्श की अनदेखी कर 28 अप्रैल, 2016 को लीबिया लौट गए थे।’’

इसे भी पढ़िए :  पनामा लीक : नवाज शरीफ घिरे मुश्किल में, चुनाव आयोग ने अयोग्यता याचिका पर जवाब मांगा

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि ‘‘उन्हें दूसरी बार युद्ध प्रभावित लीबिया से सुरक्षित निकाला गया है।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सुषमा से इन तीनों की भारत वापसी में मदद करने का आग्रह किया था।

इसे भी पढ़िए :  एलजी ही हैं दिल्ली के ‘बॉस’,  केजरीवाल को HC से बड़ा झटका, HC ने कहा एलजी का हर फ़ैसला माने केजरीवाल