रेलवे ने बुनियादी ढ़ाचे के विकास के लिए किया केरल के साथ समझौता

0
सुरेश प्रभु

रेलवे ने केरल सरकार के साथ बुनियादी ढ़ाचे के विकास के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। रेलवे योजनाओं को लागू करने के लिए रेल मंत्रालय और केरल सरकार के बीच में ज्वाइंट वेंचर हुआ है।

समझौते के इस अवसर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि राज्‍य सरकारों के साथ संयुक्‍त उद्यम (जेवी) समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया जाना रेलवे के लिए एक दूरदर्शी कदम है, जिसके जरिये रेलवे राज्‍य में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्‍य सरकारों के साथ मिलकर आवश्‍यक कदम उठाना चाहती है। आगे उन्होंने कहा कि इस तरह का समझौता देश और रेलवे दोनो के विकास के लिए जरूरी है। प्रभु ने कहा इस तरह के कामों की परिकल्पना प्रधानमंत्री मोदी ने स्वंय की है।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो हुआ गायब!

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि रेलवे सभी जगहों पर विशेषकर उन राज्‍यों में रेल नेटवर्क का विस्‍तार करना चाहती है जहां मांग अपेक्षाकृत ज्‍यादा है और रेल घनत्‍व कम है। उन्‍होंने कहा कि रेलवे के पास बेहद सीमित संसाधन हैं, अत: संयुक्‍त उद्यम समझौते के जरिये राज्‍य सरकारों के साथ गठबंधन करने से देश के लोगों के लिए अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  रेल हादसे से गुस्साए रेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा: या तो कदम उठाएं या जिम्मेदारी छोड़ दें

गौरतलब है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु इन दिनों रेलवे के बुनियादी विकास पर काफी जोर दे रहे हैं। यह समझौता भी उनके इसी योजना का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़िए :  देश में 200 राजनीतिक दलो की मान्यता खतरे में, काले धन को सफेद करने का है शक